फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Southwest feeder is unable to supply full power

साउथ-वेस्ट फीडर से नहीं मिल रही पूरी बिजली

Sat, 14 May 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 14 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Southwest feeder is unable to supply  full power
electricity - फोटो : demo pic

विद्युत उपकेंद्र अकबरपुर के साउथ-वेस्ट फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। निर्धारित रोस्टर के अनुरूप विद्युत आपूर्ति मिलना मुहाल हो गया है। पावर कार्पोरेशन दो पालियों में भले ही 14 घंटे बिजली देने की बात करता हो लेकिन उपभोक्ताओं को सिर्फ आठ से 10 घंटे की ही बिजली मिल पा रही है।

विज्ञापन


उसमें भी कई बार व्यवधान होता रहता है। इससे लोगों में खासी नाराजगी है। गौरतलब है कि विद्युत उपकेंद्र का साउथ-वेस्ट फीडर का दायरा सबसे लंबा है। इस फीडर से करीब 20 किलोमीटर की दूरी तक के उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जाती है। इससे राइसमिल समेत तमाम मिनी उद्योग भी संचालित होते हैं। उपभोक्ताओं की संख्या भी पर्याप्त है।
विज्ञापन


इसके बावजूद पावर कार्पोरेशन इस फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को समुचित विद्युत आपूर्ति दे पाने में विफल है। कहने के लिए तो पावर कार्पोरेशन ने सुबह नौ से शाम चार बजे तक व रात नौ से भोर के चार बजे तक आपूर्ति देने का रोस्टर तय किया है लेकिन उपभोक्ताओं को सिर्फ आठ से 10 की ही आपूर्ति मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में कुछ हद तक तो आपूर्ति ठीक भी रहती है लेकिन दिन में तो तीन-चार घंटे की भी आपूर्ति ठीक से नहीं मिल पाती। पावर कार्पोरेशन की इस मनमानी से उपभोक्ताओं में खासा आक्रोश व्याप्त है।

 उपभोक्ताओं का आरोप है कि पावर कार्पोरेशन के अधिकारी जानबूझ कर आपूर्ति देने में हीलाहवाली करते हैं। कहा कि तारों आदि में आने वाली खराबी को आपूर्ति ठप रहने के दौरान न ठीक करने की बजाए जब आपूर्ति बहाल होने का समय होता है, तब शटडाउन लेकर खराबी दूर की जाती है।


इससे उपभोक्ताओं को आपूर्ति का लाभ नहीं मिल पाता। उपभोक्ता ओमप्रकाश तिवारी, सुखदेव वर्मा व प्रियतेश शुक्ल आदि ने अधिशाषी अभियंता विद्युत से रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed