फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Soon Shivbaba Dham will be seen changed.

Ambedkar Nagar News: जल्द बदला-बदला नजर आएगा शिवबाबा धाम

Wed, 10 Jul 2024 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Soon Shivbaba Dham will be seen changed.
अंबेडकरनगर। पवित्र शिवबाबा धाम अब पर्यटक नक्शे पर उभरेगा। शासन ने इसे खास पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने को मंजूरी दी है। यहां साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण कार्य प्रगति पर है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में शासन और भी धनराशि की स्वीकृति कर सकता है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के बाहरी छोर पर स्थित सीहमई कारीरात में धार्मिक स्थल शिवबाबा धाम लाखों लोगों की अटूट आस्था का बड़ा केंद्र है। अकबरपुर अयोध्या मुख्य मार्ग के ठीक निकट स्थित इस धार्मिकस्थल की मान्यता पिछले डेढ़ दशक में तेजी से बढ़ी है। पीपल के विशालकाय वृक्ष के चारों तरफ बने चबूतरे की परिक्रमा व पूजा से शुरुआत के बाद यहां अब आकर्षक रेलिंग व गेट बन चुका है। कुछ श्रद्धालुओं ने थोड़ा अलग हटकर भगवान शंकर की आदमकद प्रतिमा स्थापित करा दी है।
विज्ञापन

यूं तो प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को यहां दशकों से मेला लगता आ रहा है लेकिन अब ज्यादा भीड़ उमड़ने लगी है। सावन माह में तो भक्तों का हुजूम बना रहता है। यहां एक और खास बात यह है कि यह धार्मिकस्थल आपसी सहमति से विवाह का भी केंद्र बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सब देखते हुए ही इसे धार्मिक पर्यटन के नक्शे पर उभारने की कोशिश की जा रही है। इस दिशा में जिला प्रशासन के प्रयासों ने अपना असर दिखाया है। यहां सरकारी कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा एक करोड़ 23 लाख रुपये तथा वंदन योजना के तहत दो करोड़ रुपये से नगर पालिका परिषद द्वारा कई तरह के कार्य कराए जाने को मंजूरी मिली है। इसमें परिसर के अंदर एक छोटा गेस्ट हाउस, बहुउद्देशीय हॉल, टॉयलेट ब्लाॅक, दो हाई मास्ट लाइट, एक दर्जन से अधिक स्ट्रीट लाइट, इंटरलॉकिंग, सीसी रोड निर्माण, सबमर्सिबल पंप, 50 पेड़ों के निकट गोल पक्का निर्माण तथा आधा दर्जन यात्री बेंच आदि का निर्माण शामिल है।
प्रशासन की तैयारी यह है कि समूचे परिसर को भव्य रोशनी से रात में जगमग रखा जाए तो दिन के समय यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भव्य माहौल का एहसास हो सके। इसके लिए यहां पौधरोपण के साथ ही फूल लगाने व पार्क बनाने पर जोर दिया जाएगा। गत दिवस एमएलसी हरिओम पांडेय द्वारा सीएम से मुलाकात के बाद पांच धार्मिकस्थलों के विशेष विकास की मंजूरी में शिवबाबा धाम को भी शामिल करने से स्थानीय लोगों में खुशी व नई उम्मीद देखने को मिली है। (संवाद)


श्रद्धालुओं में जगी है नई उम्मीद
सीहमई कारीरात निवासी नीरज त्रिपाठी कहते हैं कि शिवबाबा धाम को अब उसकी गरिमा के अनुरूप प्रशासनिक महत्व मिलना शुरू हुआ है। जिला प्रशासन की खास रुचि ने यहां के श्रद्धालुओं के बीच नई उम्मीद जगाई है। यहां स्थायी पुलिस चौकी बनाए जाने की जरूरत है। साथ ही तीन सफाई कर्मियों की स्थाई नियुक्ति कर दी जाए तो इसकी भव्यता और ज्यादा निखरकर सामने आएगी। अन्नावा निवासी व्यवसायी बालमुकुंद मिश्र ने कहा कि शिवबाबा धाम का सुंदरीकरण होने पर अयोध्या आने वाले पर्यटक जब श्रवणक्षेत्र जाएंगे तो बगल स्थित शिवबाबा धाम आने से भी खुद को नहीं रोक सकेंगे। अब प्रशासन व शासन ने इस तरफ ध्यान दिया है तो निश्चित रूप से इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने परिसर में बच्चों के लिए झूले व भव्य पार्क की स्थापना की जरूरत पर जोर दिया। अकबरपुर के नरेंद्र जायसवाल ने कहा कि यहां रेलवे लाइन की तरफ भी चहारदीवारी बनवाने की जरूरत है।



कराएंगे सभी बेहतर प्रबंध
शिवबाबा धाम पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम होंगे। इसे ऐसा भव्य रूप दिया जाएगा जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। साथ ही यहां दूरदराज के पर्यटक भी आकर्षित हों, इस पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। - अविनाश सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed