{"_id":"686021ef4ea351c5af0a83a7","slug":"sometimes-sunshine-sometimes-rain-humidity-bothered-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-137516-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कभी धूप, तो कभी बारिश, उमस ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कभी धूप, तो कभी बारिश, उमस ने किया परेशान
विज्ञापन
अकबरपुर में शनिवार दोपहर हुई बारिश।संवाद
अंबेडकरनगर। जिले में मानसून अब तक रफ्तार नहीं पकड़ सका है। बीते कुछ दिनों से बादल तो मंडरा रहे हैं, लेकिन अपेक्षित वर्षा नहीं हो पा रही है। शनिवार को भी यही स्थिति बनी रही। सुबह से बादलों की आवाजाही जारी रही। दोपहर सवा बजे हल्की बौछारें पड़ीं जिससे उमस और बढ़ गई। इसके बाद भी शाम तक कभी बारिश तो कभी धूप का सिलसिला चलता रहा।
कई बार आसमान में काले बादल छाए और तेज हवा के साथ भारी बारिश होने के हालात बने, लेकिन केवल रिमझिम फुहारों तक ही मामला सिमट गया। बौछारें केवल सड़कें गीली कर गई। जून के अंत में भी सामान्य वर्षा न होने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। खेतों में नमी नहीं है, जिससे ट्रैक्टर और हल चलाना कठिन हो गया है। नहरों और नालों में जलस्तर स्थिर बना हुआ है। किसान अनिश्चितता की स्थिति में हैं और पर्याप्त बारिश की प्रतीक्षा कर रहे हैं। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामजीत ने बताया कि रविवार को ठीक बारिश होने के आसार हैं।
मिला जुला रहा मौसम का हाल
जलालपुर क्षेत्र में शनिवार को दोपहर करीब 12:30 बजे हल्की बारिश हुई। अच्छी बारिश न होने से उमस की स्थिति रही। स्थानीय निवासियों को कुछ देर के लिए राहत अवश्य मिली, किंतु तापमान में विशेष गिरावट दर्ज नहीं की गई। जहांगीरगंज, भीटी और विद्युतनगर क्षेत्रों में धून निकली रही। राजेसुल्तानपुर, कटेहरी और आलापुर क्षेत्रों में दिनभर कभी धूप तो कभी बदली के हालात रहे। समय-समय पर बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई।