{"_id":"57190ca94f1c1b05048b4827","slug":"society-get-inspired-by-the-ideals-of-babasaheb","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बाबा साहब के आदर्शों से प्रेरणा ले समाज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बाबा साहब के आदर्शों से प्रेरणा ले समाज’
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बिड़हर में आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में भाग लेते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
संविधान रचयिता व भारतरत्न बाबा साहब के उपकार को दलित व पिछड़ा समाज आजीवन भूल नहीं सकेगा। बाबा साहब ने देश के नागरिकों को समान अधिकार व सम्मान दिलाने का जो मार्ग दिखाया है, उस पर चलकर ही देश आज तरक्की के पथ पर अग्रसर है।
विज्ञापन
ऐसे में हमें बाबा साहब के आदर्शों से सीख लेने की जरूरत है। यह बात गुरुवार को बिड़हर में बाबा साहब के जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने कही। कहा कि आज पूरा देश बाबा साहब पर फख्र कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने देश व समाज को एकता के सूत्र में बांधने का जो काम किया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। उनकी ही सोच व आदर्श से सीख लेकर बसपा सुप्रीमो आगे बढ़ रही हैं। दलितों, शोषितों व पीड़ितों की मदद का पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने जो वीणा उठाया है, उसमें हम सभी को पूरा योगदान देना होगा।
विज्ञापन
कहा कि देश को तरक्की के पथ पर ले जाने के लिए बाबा साहब जैसे आदर्शों से ही प्रेरणा लेने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजय गौतम ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।