फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Social distinguishings in the district hospital

जिला अस्पताल में सोशल डिस्टेसिंग की उड़ीं धज्जियां

Mon, 19 Jul 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Social distinguishings in the district hospital
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए जुटी भीड़। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कोरोना टीकाकरण अभियान के बीच सोमवार को बड़ी संख्या में टीका लगवाने के लिए नागरिक जिला अस्पताल पहुंचे। सुबह से ही टीका लगवाने के लिए लोगोें की लाइन लग गई। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं। लाइन में लगे कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने मास्क तक नहीं लगा रखा था। इस पर नागरिकों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि इस प्रकार की लापरवाही से कोरोना संक्रमण से जंग नहीं जीती जा सकती है।
विज्ञापन

कोरोना को जड़ से उखाड़ फेंकने व संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिले में टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। न सिर्फ केंद्र, बल्कि बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा अभियान चलाकर कैंप के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इस बीच सोमवार को टीका लगवाने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में नागरिकों के पहुंचने से दोनों काउंटर पर नागरिकों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान कई बार सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं। और तो और लाइन में कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने मास्क तक नहीं लगा रखा था। इस पर लाइन में लगे नागरिकों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि इस प्रकार की लापरवाही से कोरोना संक्रमण पर अंकुश नहीं पाया जा सकेगा। उधर, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सोमवार को सुचारु रूप से टीकाकरण अभियान चला। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का समुचित पालन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed