{"_id":"66fda2b1fb8852c33e008316","slug":"smart-meters-start-being-installed-in-homes-electricity-theft-will-stop-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-122182-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: घरोंं में स्मार्ट मीटर लगना शुरू, रुकेगी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: घरोंं में स्मार्ट मीटर लगना शुरू, रुकेगी बिजली चोरी
Thu, 03 Oct 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 03 Oct 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर नगर के उसरहवा में स्मार्ट मीटर लगाता बिजली कर्मचारी।
अंबेडकरनगर। जनपद में पहले चरण में 30 हजार स्मार्ट मीटर घरोंं में लगाए जाने लगे हैं। अब तक 300 घरोंं में बिजलीकर्मियोंं ने मीटर लगा दिया है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिकारी अपने ऑफिस में बैठकर संबंधित व्यक्ति के बिजली उपभोग की जानकारी आसानी से कर सकेंगे। यह स्मार्ट मीटर वाईफाई से जुड़ा हुआ है।
अब विभाग नया कनेक्शन तभी देगा, जब उपभोक्ता आर्म्ड केबल लगवाएगा। सामान्य मीटर या बिना आर्म्ड केबल के कनेक्शन लेना अब मुश्किल है। साथ ही विभाग ने तय किया है कि स्मार्ट मीटर घर के बाहर ही लगेगा। जनपद में 41 बिजली घरोंं में चार लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता पंजीकृत हैं। यह उपभोक्ता हर माह औसतन आठ लाख यूनिट बिजली की खपत करते हैं। इसके सापेक्ष बिजली बिल की वसूली नहीं हो पाती है।
बिजली विभाग के अनुसार इसका मुख्य कारण 40 प्रतिशत से अधिक बिजली लाइनलॉस, चोरी व अन्य प्रकार से बर्बाद होना है। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सभी उपभोक्ता के घरोंं में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
क्या है आर्म्ड केबल
अभी तक विद्युत कनेक्शन के लिए पोल से जो तार खींचा जाता है उस केबल के ऊपर एक मोटी परत चढ़ी होती है। इसके अंदर दो तार होते हैं। इसे आसानी से प्लास से काटा जा सकता है। आर्म्ड केबल के ऊपर जीआई तार या स्टील लपेटा गया है। इसे काटना संभव नहीं है। सामान्य केबल जहां 24 रुपये मीटर है वहीं आर्म्ड केबल की शुरुआत 50 रुपये मीटर से हो रही है। 16 एमएम केबल 90 रुपये मीटर में उपलब्ध है। इस केबल को खरीदने पर उपभोक्ताओं की जेब ढीली होगी।
तेजी से किया जा रहा काम
घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। नए कनेक्शन तभी दिए जाएंगे जब उपभोक्ता आर्म्ड केबल की व्यवस्था कर लेंगे। साथ ही सभी पुराने मीटर मुफ्त मेंं बदले जाएंगे। निर्देश है कि घर के बाहर ही स्मार्ट लगाए जाएं। -संजय कुमार, अधिशासी अभियंता