फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six people killed by corona infected

कोरोना संक्रमित छह लोगों ने दम तोड़ा

Sat, 01 May 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Six people killed by corona infected
अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को कोरोना संक्रमित छह लोगों की मौत हो गई। ऐसे में जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। इस बीच शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 48 नए मामले सामने आए। ऐसे में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1510 हो गई।
विज्ञापन

जिन क्षेत्रों में शनिवार को कोरोना के नए मामले सामने आए, उन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को कोरोना को फैलने से रोकने के प्रति जागरूक किया। कहा कि कोरोना पर तभी अंकुश लग सकता है, जब सभी जरूरी एहतियात बरतें। अत्यंत जरूरी कार्य पड़ने पर ही अपने घरों से बाहर निकले। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क लगाएं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कोरोना संक्रमित 6 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई। इस बीच शनिवार को जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 48 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले मे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1510 हो गई है। जिन क्षेत्रों में शनिवार को नए कोरोना संक्रमित सामने आए, उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर न सिर्फ कंटेनमेंट जोन घोषित किया, बल्कि संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज कराए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही समय-समय पर खुद को सैनिटाइज भी करते रहे। उधर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कोरोना संक्रमण से 6 व्यक्तियों की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को कोरोना संक्रमण के कुल 48 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed