{"_id":"621530a1350559597a263d55","slug":"six-people-including-a-woman-in-a-vehicle-collision-ambedkar-nagar-news-lko6189991111","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर में महिला समेत छह लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर में महिला समेत छह लोग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी निवासी विजय कुमार (30) मंगलवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। इसी दौरान जब वह पवित्र शिवबाबा के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रही जीप ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
मालीपुर थाना क्षेत्र के भदौही गांव निवासी गिरीश (24) सुबह शिवबाबा से घर जाते समय अमरतल के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। हंसवर निवासी सोनूू (28) सुबह बाइक से बाजार जाते समय बाजार के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। महरुआ थाना क्षेत्र के सेहरा जलालपुर निवासी गंगा देवी (56) सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं।
विज्ञापन
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकरोहर निवासी मनोज कुमार (45) सोमवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय सैदापुर बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी थाना क्षेत्र के कुर्कीबाजार निवासी शंभूनाथ (65) मंगलवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए, जब वह घर के पास सड़क पार कर रहे थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।