फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six people from the same family are victims of food poisoning

एक ही परिवार के पांच सदस्य हुए फूड प्वॉइजनिंग का शिकार

Tue, 24 Aug 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Six people from the same family are victims of food poisoning
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नौगवां गांव में सोमवार की रात एक ही परिवार की दो किशोरियों समेत छह सदस्य फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए। उल्टी के साथ ही लगातार बढ़ते पेट दर्द के बीच मंगलवार को सभी पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी मीरा देवी (38), निर्मला देवी (50), इंद्रावती (45), संजलि (11), अंजलि (12), अंशिका (6) की सोमवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। उनके पेट में तेज दर्द के साथ ही उल्टी होने लगी। एक साथ एक ही परिवार के छह सदस्यों की अचानक हालत खराब होने से परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह एंबुलेंस से सभी पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंद्रावती की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

परिवारीजनों के अनुसार गांव में चाऊमीन की दुकान से सभी ने चाऊमीन मंगाकर खाई थी। इसके कुछ ही देर बाद पहले इंद्रावती की तबीयत खराब हुई। उसके पेट में दर्द के साथ ही उल्टी होने लगी। कुछ देर बाद ही एक-एक कर सभी की तबीयत खराब होने लगी। परिवारीजनों का कहना है कि चाऊमीन खाने से ही परिवार के छह सदस्यों की तबीयत खराब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed