फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Six patients of high fever hospitalized

तेज बुखार के छह और मरीज भर्ती

Mon, 07 Nov 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 07 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Six patients of high fever hospitalized
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती तेज बुखार से पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला

तेज बुखार के बढ़ते प्रकोप की चपेट में आए मरीजों का जिला अस्पताल में भर्ती होने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को भी छह और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि जिले में अब तक तेज बुखार व डेंगू की चपेट में आने से 30 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब तेज बुखार के मरीज जिला अस्पताल में भर्ती न होते हों। सोमवार को भी छह नए मरीज भर्ती हुए। टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज निवासी मोहम्मद सैफ (17) पुत्र सिराज अहमद को रविवार को तेज बुखार चढ़ गया। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी टांडा में भर्ती कराया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए सोमवार सुबह उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना क्षेत्र के सिटकहां गांव निवासिनी कनीज फातिमा (35) पत्नी मोहम्मद सरवर व मोहम्मद सादिक (20) पुत्र मोहम्मद अनवर तेज बुखार से पीड़ित होकर सोमवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती हुए। दोनों को ही रविवार सुबह सीएचसी टांडा में भर्ती कराया गया था जहां से हालत की गंभीरता को देखते हुए सोमवार सुबह जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमोली गांव निवासिनी कलावती (30) पत्नी रामभोज को शनिवार देर शाम तेज बुखार चढ़ गया। उसे सीएचसी रामनगर से सोमवार सुबह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज निवासिनी नजीसा (40) पत्नी इकबाल को तेज बुखार चढ़ने पर सोमवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इनके अलावा जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर बाजार निवासिनी इंद्रावती (40) पत्नी संजय को रविवार को तेज बुखार चढ़ गया। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी जलालपुर में भर्ती कराया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए सोमवार सुबह उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed