{"_id":"5880fde74f1c1b632aefe64b","slug":"six-injured-in-accidents-including-woman-one-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में महिला समेत छह घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में महिला समेत छह घायल, एक रेफर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 19 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : symbolic
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया निवासी लालचंद्र (18) पुत्र सुखदेव बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवारीपुर गांव निवासी रामबहोर (65) पुत्र भारतेंदु गुरुवार सुबह बाइक से कटेहरी आते समय बाजार के निकट तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
उधर, बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बेवाना निवासी सूरज (25) पुत्र बलराम बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेवाना निवासिनी सूर्यकांति (25) पत्नी उमेश गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर गांव निवासी रामबख्श सिंह (45) पुत्र सुखदेव बुधवार देर शाम बाइक से इब्राहिमपुर से घर जाते समय कलेशर गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर निवासी सेवाराम (50) पुत्र हीराराम गुरुवार सुबह बाइक से कटेहरी जाते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।