{"_id":"5733766a4f1c1b3a43919a7f","slug":"six-diarrhea-patients-admitted-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया के छह मरीज अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया के छह मरीज अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 11 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डायरिया का प्रकोप विकराल रूप लेता जा रहा है। इससे पीड़ित मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को भी डायरिया से पीड़ित छह और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
उधर, डायरिया के प्रकोप पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी प्रकार का ठोस कदम न उठाए जाने से लोगों में रोष है। डायरिया का प्रकोप जिले में अपना पांव पसारता ही जा रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जब डायरिया से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल में भर्ती न होते हों।
विज्ञापन
बुधवार को भी डायरिया से पीड़ित छह और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। जानकारी के अनुसार मालीपुर थाना अंतर्गत बीबीपुर गांव निवासी सुरेश (25) पुत्र नंदलाल बुधवार सुबह डायरिया से पीड़ित होकर जिला अस्पताल में भर्ती हुआ।
विज्ञापन
वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत अब्दुल्लापुर मोहल्ला निवासी दिलवर की 15 वर्षीय पुत्री यासमीन को बुधवार सुबह उल्टी-दस्त होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत अनिरुद्धपुर गांव निवासी रामदीैर (65) पुत्र रामअवध को बुधवार भोर में उल्टी-दस्त शुरू हो गया।
परिवारीजनों ने पहले उनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, टांडा थाना अंतर्गत चौक निवासिनी शबनम बानो (35) पत्नी मोहम्मद मोमिन को बुधवार दोपहर से पहले उल्टी-दस्त शुरू हो गया।
परिवारीजनों ने उसे पहले सीएचसी टांडा में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत अरजानीपुर गांव निवासी जनक (40) पुत्र झपसी बुधवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत सम्मनपुर बाजार निवासिनी शशिकला (40) पत्नी बृजेश बुधवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गई, परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।