{"_id":"682d1d8f3d1bb20f3f55c791078b997d","slug":"siblings-injured-in-motorcycs-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में भाई-बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में भाई-बहन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन की हालत गंभीर बतायी जाती है। कटेहरी सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अकबरपुर निवासी संतोष यादव (20) सोमवार सुबह अपनी बहन नीलम यादव (30) को गोसाईगंज थाना क्षेत्र के तेजापुर गांव उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था। कटेहरी ब्लाक तिराहे के पास उसकी बाइक एक दूसरी बाइक से भिड़ गई। इससे संतोष व उसकी बहन नीलम को गंभीर चोटें आ गई।
बाइक पर सवार नीलम का 5 वर्षीय पुत्र राज व 3 वर्षीय पुत्री प्रतिमा को भी मामूली चोटें आयी। दूसरा बाइक चालक घटना के बाद मौके से भाग निकला। बाजारवासियों की मदद से घायलों को कटेहरी सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन