फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shravan Kshetra Dham will be lit

Ambedkar Nagar News: सवा लाख दीपों से जगमगाएगा श्रवणक्षेत्र धाम

Sat, 25 Nov 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 25 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Shravan Kshetra Dham will be lit
श्रवणक्षेत्र धाम में अ​धिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक करते डीएम।
कल पहली बार भव्य ढंग से मनेगी देव दीपावली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। देव दीपावली के मौके पर पवित्र श्रवणक्षेत्र धाम सवा लाख दीपों का गवाह बनेगा। 27 नंवबर को भजन संध्या के आयोजन के साथ ही सवा लाख दीप घाटों पर प्रज्वलित किए जाएंगे। इससे पहले 26 नवंबर को अखंड रामायण पाठ होगा। इसके साथ ही घाटों पर हुए निर्माण का जहां लोकार्पण होगा तो वहीं प्रस्तावित कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा।
पौराणिक महत्व रखने वाले पवित्र श्रवणक्षेत्र धाम परिसर में दीपोत्सव के मौके पर आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भव्य बनाने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परिसर की साफ सफाई के साथ ही मड़हा व बिसुही नदी के चार घाट के सुंदरीकरण का काम भी अंतिम दौर में हैं।
विज्ञापन

इसके लिए कटेहरी के 110, अकबरपुर के 160 व भीटी के 110 सफाईकर्मी, तीनों विकास खंड के कुल 210 पंचायत सहायक तथा तीनों ब्लाकों के 148 रोजगार सेवकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बीच अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि परिसर में जो चार घाट हैं उन्हें कुड़िया चितौना, बैजपुर, चिउंटीपारा व मूसेपुर गिरंट ग्राम पंचायत द्वारा गोद लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही घाट में प्रयागराज के संगम से पवित्र जल लाकर डाला जाएगा। यह सभी काम 27 नवंबर को दीपोत्सव पर्व के दिन होगा। पर्व के दिन सवा लाख दीप जलाए जाएंगे। साथ ही भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायिका तृप्ति शाक्या भाग लेंगी। बताया कि एक दिन पहले 26 नवंबर को अखंड रामायण पाठ होगा। सांस्कृतिक संध्या के आयोजन के साथ ही प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।
इस बीच कार्यक्रम को भव्य ढंग से निपटाने के लिए शनिवार को डीएम अविनाश सिंह ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता, एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।

रहेंगे 600 स्वयंसेवक
डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि दीपोत्सव के दिन पवित्र श्रवणक्षेत्र धाम में होने वाले आयोजनों को बेहतर ढंग से निपटाने के लिए 600 स्वयंसेवक लगाए जाएंगे। इसमें स्काउट गाइड, एनसीसी कैडेट्स के साथ ही निकटवर्ती कॉलेज के छात्र-छात्राएं वालंटियर की जिम्मेदारी निभाएंगे। इस संबंध में सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इनके द्वारा कर्मचारियों के सहयोग से दीपक आदि लगाए जाएंगे।


बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित
यातायात प्रभारी जयबहादुर यादव ने बताया कि देव देपावली के मौके पर पवित्र श्रवणक्षेत्र धाम में होने वाले बड़े आयोजन को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव लाया गया है। 27 नवंबर को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक बड़ वाहनों, गन्ना लदे वाहनों का श्रवणक्षेत्र में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए कार्यक्र मस्थल के आसपास यातायात पुलिस कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed