फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shout against excise duty

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में भरी हुंकार

Fri, 25 Mar 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 25 Mar 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Shout against excise duty
अंबेडकरनगर के शहजादपुर में दुकान बंद कर प्रदर्शन करते सराफा व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में चली आ रही सराफा व्यवसायियों की बेमियादी हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। कहा गया कि केंद्र सरकार काला कानून जबरदस्ती सराफा व्यवसायियों पर थोपना चाह रही है। लगातार इसका विरोध किया जा रहा, इसके बाद भी सरकार मनमानी पर अड़ी है।

विज्ञापन


सरकार की इस मनमानी के आगे सराफा व्यवसायी झुकने वाले नहीं हैं। जब तक काला कानून वापस नहीं होगा, आंदोलन बंद नहीं होगा। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष घनश्याम सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार सराफा कारोबार पर जो काला कानून लगाना चाहती है, उससे जेवरात आम आदमी की पहुंच से और दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


सराफा व्यवसायी लगातार इसका विरोध जता रहे हैं लेेकिन इसके बावजूद सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। कहा कि यदि यह कानून लागू हुआ तो सराफा व्यवसायियों के साथ ही आम जनता को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आभूषणों के दाम में काफी उछाल आ जाएगा। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। सरकार को अविलंब एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के फैसले को वापस ले लेना चाहिए। सराफा व्यवसायियों का यह उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


लगभग एक पखवारे से अधिक समय से चल रही हड़ताल से लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ चुकी हैं। लोग आभूषणों की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। जिला मुख्यालय के अलावा जिले के टांडा, रामनगर, जलालपुर, कटेहरी व भीटी आदि क्षेत्र की बाजारों में भी सराफा व्यवसायियों की हड़ताल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed