फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shortage of cash in State Bank’s agriculture branch from two days

स्टेट बैंक की कृषि शाखा में दो दिन से भुगतान ठप

Thu, 19 Jan 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 19 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shortage of cash in State Bank’s agriculture branch from two days
पटेलनगर स्थित स्टेट बैंक की कृषि शाखा पर गुरुवार को कैश खत्म होने की लगी तख्ती। - फोटो : अमर उजाला

आरबीआई व वित्त मंत्रालय के तमाम दावों के बावजूद जिले के बैंकों में कैश का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला मुख्यालय स्थित भारतीय स्टेट बैंक की कृषि शाखा पटेल नगर में दो दिनों से कैश की किल्लत से भुगतान नहीं हो रहा है। गुरुवार को बैंक के मुख्य गेट पर कैश न होने का बोर्ड टंगा देख धन-निकासी के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन


उन्होंने बैंक प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी की। हालांकि शाखा प्रबंधक ने शुक्रवार तक कैश उपलब्ध होने का आश्वासन देकर उनकी नाराजगी समाप्त कराई। दो दिन से कैश न मिलने से इस शाखा से जुड़े लगभग छह हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से ही जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों की बैंक शाखाओं में कैश का संकट खड़ा हो गया था।
विज्ञापन


लगभग एक माह बाद कुछ राहत मिली लेकिन अभी भी पूरी तरह यह संकट दूर नहीं हो सका है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अकबरपुर नगर के पटेलनगर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया कृषि शाखा में मंगलवार दोपहर से ही कैश समाप्त हो गया। बुधवार को कैश उपलब्ध न होने से धन-निकासी के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि गुरुवार को कैश उपलब्ध हो जाएगा। इस उम्मीद से गुरुवार को जब उपभोक्ता बैंक पहुंचे तो यहां पहले से ही बाहर कैश न होने का बोर्ड टांग दिया गया था। यह देख उपभोक्ताओं में आक्रोश फैल गया।

नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा गया कि उपभोक्ताओं के हित से बैंक अधिकारियों को कुछ लेना-देना नहीं है। कुछ उपभोक्ताओं ने बैंक प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी भी की। हालांकि बैंक प्रबंधक ने शुक्रवार को कैश उपलब्ध होने का आश्वासन देकर नाराजगी शांत कराई।


इस बीच दो दिनों से कैश संकट के चलते धन-निकासी न होने से लगभग छह हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। स्टेट बैंक कृषि शाखा के प्रबंधक एके कोठारी ने बताया कि दो दिनों से कैश न होने से धन-निकासी नहीं हो सकी है। इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। कैश की उपलब्धता का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि शुक्रवार को कैश उपलब्ध हो जाएगा जिससे धन-निकासी हो सकेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed