{"_id":"607330718ebc3e245b1b4174","slug":"short-circuit-fire-10-bigha-crop-burnt-ambedkar-nagar-news-lko573756756","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 10 बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 10 बीघा फसल जली
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली अंतर्गत खेतापुर गांव में रविवार को दोपहर शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। सूचना के बाद देरी से फायर ब्रिगेड टीम के पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के निकट अकबरपुर टांडा मार्ग जाम कर दिया। इस बीच पहुंची फायर ब्रिगेड टीम के साथ अभद्रता भी की गई। एसडीएम व सीओ टांडा ने समझा कर शांत कराया, जिससे लगभग आधे घंटे बाद जाम समाप्त हो सका। वहीं, आग से लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
खेतापुर गांव निवासी राजाराम के खेत से ऊपर होकर गुजर रहे विद्युत तार में शार्ट सॅर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड टीम को सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम पर देरी से आने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण टीम के सदस्यों के साथ अभद्रता करने लगे। फायर ब्रिगेड टीम ने ने लगभग एक घंटे के के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक राजाराम की साढ़े तीन बीघा, मोहम्मद सरवर का की बीघा, मोहम्मद अनवर की एक बीघा, मोहम्मद अरशद की एक बीघा, जैनुद्दीन की15 बिस्वा समेत कई अन्य किसानों का लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
टीम पर विलंब से आने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने गांव के निकट अकबरपुर टांडा मार्ग जाम कर दिया। एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक व सीओ संतोष कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।