फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shooter Aman shot dead in Dhanbad jail

Ambedkar Nagar News: शूटर अमन की धनबाद जेल में गोली मारकर हत्या

Sun, 03 Dec 2023 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Shooter Aman shot dead in Dhanbad jail
अंबेडकरनगर। कुख्यात बदमाश मुन्ना बजरंगी के लिए भाड़े पर हत्या करने वाले शूटर राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कादीपुर निवासी अमन सिंह की धनबाद जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह धनबाद के एक डिप्टी मेयर की हत्या में वहां जेल में बंद था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शूटर अमन सिंह माफिया मुन्ना बजरंगी के लिए काम करता था। वर्ष 2016 में हंसवर थाना क्षेत्र के तरौली मुबारकपुर निवासी पत्रकार करुण मिश्र हत्याकांड में मुख्य शूटर के रूप में उसका नाम सामने आया था। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा था। वर्ष 2018 में जमानत मिलने के बाद उसने मुन्ना बजरंगी के इशारे पर ही झारखंड में धनबाद के डिप्टी मेयर नीरज सिंह की गोली मार कर हत्या की थी।
विज्ञापन

उस समय के धनबाद के एक भाजपा विधायक पर मुन्ना बजरंगी को एक करोड़ की सुपारी देकर डिप्टी मेयर की हत्या कराने का आरोप लगा। घटना के बाद फरार अमन को कुछ दिन बाद एसटीएफ ने बनारस से गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेजा था। बताया जाता है कि जिस तरीके से मुन्ना बजरंगी की जेल में गोली मारकर हत्या की गई थी उसी तरह से अमन को भी मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके खिलाफ राजेसुल्तानपुर थाने में जानलेवा हमले के एक मुकदमे के अलावा अयोध्या जनपद में तीन व सुल्तानपुर जनपद में एक हत्या सहित अन्य केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed