{"_id":"621e68caef75d9484f795aca","slug":"shiva-devotees-gathered-in-temples-to-perform-jalabhishek-ambedkar-nagar-news-lko6199784180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में उमड़े शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में उमड़े शिवभक्त
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के शिवबाबा में महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर जलाभिषेक व पूजन अर्चन करते श्रद्धालु।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। महाशिवरात्रि का पर्व जिले में मंगलवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शिव मंदिरों व शिवालयों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। जिला मुख्यालय के शिव मंदिर हों या फिर अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित पवित्र धाम शिवबाबा, यहां पूजन-अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। शिवबाबा धाम में सुबह से शुरू हुआ पूजन-अर्चन व जलाभिषेक का दौर लगभग पूरे दिन चलता रहा। श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे। जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिर व शिवालयों में भी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जहां अपने घर व गांव के निकट मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ की प्रार्थना की। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में पहुंचकर माथा टेका। महिलाओं व युवतियों के साथ ही पुरुष भी भगवान शिव की आराधना के लिए शिव मंदिर पहुंचे।
महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिर व शिवालय हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। भगवान भोलेनाथ के प्रति शिवभक्तों की आस्था का सैलाब शिव मंदिर व शिवालयों में देखने को मिला। श्रद्धालुओं का हुजूम पवित्र धाम शिवबाबा में देखने को मिला। वैसे तो प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है, लेकिन मंगलवार को महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी।
सुबह से शुरू हुआ हवन-पूजन व जलाभिषेक का दौर शाम तक चलता रहा। हर हर महादेव के जयकारे से समूचा माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई थी। जिला मुख्यालय स्थित गायत्री मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर, रसूलाबाद स्थित शिवालय, शहजादपुर शिवालय, रोडवेज शिव मंदिर व टांडा रोड स्थित शिव मंदिर में शिव भक्तों का हुजूम उमड़ा। महिलाओं, युवतियों के साथ ही बड़ी संख्या में पुरुष श्रद्धालुओं ने भी मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और घर, परिवार व समाज की बेहतरी के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिर व शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। टांडा में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर भगवान भोले शिव के जयकारों की गूंज रही। भोले शंकर के मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ उनके प्रति अगाध श्रद्धा व भक्ति को प्रतिबिंबित कर रही थी। बेलपत्र, अक्षत, पुष्प, भांग, धतूरा, गन्ना की गेडी, बेर, रोली, चंदन, फल, दूध, दही, घी, शहद, मेवा, जौ की बाली, बेल, मिष्ठान, धूप-दीप आदि के साथ भक्तगण हर हर महादेव व बम भोले के जयकारों के साथ शिवालय में अपनी बारी आने का इंतजार करते नजर आए।
धार्मिक स्थल श्रीतामेश्वरनाथ महादेव डुहिया, श्रीझारखंड नाथ महादेव छज्जापुर, श्रीनर्वदेश्वर महादेव कस्बा कोइराना, नागेश्वरनाथ महादेव चौक, श्रीउदासीन आश्रम हिंदू धाम सहित विभिन्न शिवालयों पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना करते हुए पूजन-अर्चन किया।
श्रीतामेश्वरनाथ महादेव डुहिया में सामाजिक कार्यकर्ता विनय पाठक के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन हुआ। सब्जी मंडी में श्रीमहाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान शंकर व माता पार्वती की भव्य प्रतिमा विधिविधान पूर्वक स्थापित की गई। पं. सुदर्शनाचार्य शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य प्रतिमा स्थापित कराई। यजमान समिति के अध्यक्ष सुधीर कसेरा रहे। इसके अलावा आलापुर, बसखारी, जलालपुर, भीटी, महरुआ व कटेहरी आदि क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने एक दिन पहले ही टांडा सहित अन्य क्षेत्रों में भ्रमण कर शिव मंदिर व शिवालयों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था का निर्देश दिया था।