फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Shelter to be built for flood victims in Tanda with Rs 5.82 crores

Ambedkar Nagar News: टांडा में बाढ़ पीडि़तों के लिए 5.82 करोड़ से बनेगा शरणालय

Tue, 05 Mar 2024 08:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 08:07 PM IST
विज्ञापन
Shelter to be built for flood victims in Tanda with Rs 5.82 crores
अंबेडकरनगर। बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर अब टांडा तहसील क्षेत्र के प्रभावित ग्रामीणों को ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 300 व्यक्तियों की क्षमता के स्थायी बाढ़ शरणालय का निर्माण होगा। शासन ने इसके लिए 5.82 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। जल्द ही भूमि आदि चिह्नित कर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। शरणालय में लोगों के ठहरने आदि का समुचित इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि सरयू नदी की बाढ़ से प्रत्येक वर्ष जिले में टांडा व आलापुर तहसील के वाशिंदे प्रभावित होते हैं। इसमें सबसे ज्यादा असर टांडा तहसील में होता है। माझा क्षेत्र के अलावा करीब एक दर्जन गांव के ग्रामीण बाढ़ की सीधी चपेट में आते हैं। प्रशासन को इसे देखते हुए अलग-अलग बाढ़ चौकियों की स्थापना करनी पड़ती है। जहां पर वैकल्पिक प्रबंध कर ग्रामीणों को ठहराया जाता है। स्थायी इंतजाम न होने से कई बार बाढ़ प्रभावितों को असुविधा भी हो जाती है।
विज्ञापन

प्रदेश के कई अन्य जनपदों में भी इसी तरह की स्थिति का सामना बाढ़ प्रभावितों को करना पड़ता है। इसे देखते हुए सरकार ने अब अंबेडकरनगर, बाराबंकी, गोरखपुर व अयोध्या में बाढ़ शरणालयों के स्थायी निर्माण का निर्णय लिया है। अंबेडकरनगर में यह निर्माण टांडा तहसील क्षेत्र में कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने 5 करोड़ 82 लाख की कुल रकम मंजूर कर दी है। इससे 300 व्यक्तियों के ठहरने लायक शरणालय का निर्माण होगा। इसमें लोगों के रहने समेत शौचालय व रसोई घर आदि का भी इंतजाम रहेगा। पेयजल आदि के भी विशेष प्रबंध इसी रकम में से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर जैसे-तैसे स्कूलों व पंचायत भवनों में रहने की मुश्किल से छुटकारा मिल सकेगा। एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने बताया कि स्थायी निर्माण के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। बाढ़ का संकट उत्पन्न होने पर निश्चित रूप से यह निर्माण स्थानीय लोगों के लिए बड़ा लाभप्रद साबित होगा।



बोले ग्रामीण, मिलेगी राहत
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नैपुरा के वंशी ने कहा कि बाढ़ आने पर इधर-उधर भटकने से छुटकारा मिलेगा। नया भवन बनेगा तो वह लोगों की सुविधाओं को देखते हुए तैयार होगा। स्कूलों व पंचायत भवनों में ठहरने पर असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। माझा निवासी रामलाल ने कहा कि सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है। 300 व्यक्तियों का एक साथ ठहराव लायक स्थान बनाना उचित है। इसका लाभ प्रत्येक वर्ष आने वाली बरसात में मिल सकेगा। एक अन्य ग्रामीण श्याम यादव ने कहा कि इसी तरह के स्थायी इंतजाम बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए होने चाहिए। इससे ही लोगों को ज्यादा सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed