फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   shahi bridge collapsed, traffic was banned

शाही पुल धंसा, आवागमन पर लगी रोक

Sun, 20 Jun 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
shahi bridge collapsed, traffic was banned
अंबेडकरनगर के अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग पर बारिश के चलते धंसा पुल। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। तेज बरसात के बीच सुल्तानपुर जनपद को जोड़ने वाला बेवाना थाना क्षेत्र स्थित मझुई नदी पर बना शाही पुल रविवार को सुबह मिट्टी की कटान के चलते धंस गया। इसके बाद पुल के एक हिस्से पर बेवाना थाने की पुलिस टीम ने बैरिकेडिंग कर चार पहिया वाहनों का आवागमन रोक दिया। बाद में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के पहुंचने पर किसी भी तरह के खतरे को टालने के लिए पुल पर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। सोमवार को सुबह तक जरूरी प्रबंध कर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू कर दिए जाने की तैयारी है। आवागमन रोक देने से इस पुल से होकर दोनों जिलों का सीधा संपर्क टूट गया।
विज्ञापन

जनपद सुल्तानपुर की सीमा पर मझुई नदी पर बने प्राचीन शाही पुल का एक हिस्सा रविवार को सुबह धंस गया। हुआ यह कि पुल के किनारे की मिट्टी तेज बारिश के चलते कट गई। इससे पुल दरक गया। पुल का यह हिस्सा बेवाना थाना क्षेत्र के रसूलपुर दियरा गांव में पड़ता है, जबकि दूसरा हिस्सा सुल्तानपुर में। पुल के धंसने के कुछ देर बाद ही बेवाना थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने बैरिकेडिंग कराने के साथ ही पुल पर चार पहिया वाहनों का आवागमन रुकवा दिया। सुबह होते-होते पुलिस टीम ने एहतियातन कार व जीप का भी आवागमन इसलिए रोक दिया, क्योंकि ओवरटेक करने आदि के चलते हादसा होने की संभावना थी। बाद में एसडीएम सदर मोइनुल इस्लाम लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां तमाशबीनों की भीड़ एकत्र होने लगी थी। इसे देखते हुए करीब 11 बजे पुल से आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका नतीजा यह हुआ कि इस पुल से होकर दोनों जिलों का सीधा संपर्क टूट गया। यात्रियों को वाहन सहित नेमपुर घाट होकर आवागमन करना पड़ा। सबसे ज्यादा मुश्किल स्थानीय नागरिकों को हुई। इस बीच स्थानीय ग्राम प्रधान अब्दुल हादी के सहयोग से लोक निर्माण विभाग की टीम ने तेजी से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। बांस, बल्ली और ईंट मंगाकर मिट्टी की कटान रोकने पर फिलहाल जोर दिया जा रहा है। एसओ राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को सुबह पुल को दोपहिया वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। किसी अनहोनी को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस टीम मौके पर मौजूद रहेगी।

आगा अली खां ने कराई थी मरम्मत
दोस्तपुर कस्बे में मंजूझा (मझुई) नदी पर स्थित मुगलकालीन शाही पुल करीब 400 वर्ष पहले लाखौरी ईंटों, चूना व सुर्खी से बनवाया गया था। पुल पर मिले शिलालेख के मुताबिक शाही पुल की एक बार मरम्मत मुगल तालुकेदार अली आगा खां ने 1270 हिजरी में कराई थी। तब से मरम्मत के अभाव में पुल कमजोर होता गया। अप्रोच से सटकर घरों व दुकानों का निर्माण करा लिए जाने की वजह से बारिश के पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही थी। इसकी वजह से अप्रोच की दीवार ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed