{"_id":"6043be058ebc3e8c8e61bb5c","slug":"seven-people-injured-including-innocent-in-road-accidents-ambedkar-nagar-news-lko568265745","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में मासूम समेत सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में मासूम समेत सात लोग घायल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मासूम समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत इल्तिफातगंज निवासी संदीप (26), साधना (25), सोनिका (23) व अंकित (3) शुक्रवार देर शाम ऑटो से अकबरपुर से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि जब ऑटो इल्तिफातगंज बाजार के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर ऑटो सड़क के किनारे पलट गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। चीख पुकार पर आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर ऑटों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र के पलई कल्याणपुर गांव निवासी विनय (28) शुक्रवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर से घर जाते समय गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी निवासी रणजीत (36) शनिवार को सुबह बाजार में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी ममता (32) सुबह घर के पास सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।