फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seven people injured in accident

हादसों में सात घायल

Sun, 12 Jun 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 12 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Seven people injured in accident
जिला अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

हादसों में सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,  दो की हालत गंभीर है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत खजुरी बाजार निवासी प्रदीप (35) पुत्र प्रज्ज्वलित शुक्रवार देर शाम बाइक से मालीपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन


वहीं, आलापुर थाना अंतर्गत सुल्तानपुर निवासी अभिमन्यु (25) पुत्र लालबहादुर शुक्रवार देर शाम बाइक से गांव से आलापुर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। 

विज्ञापन

उधर, महरुआ थाना अंतर्गत बरामदपुर जरियारी गांव निवासी पंकज (17) पुत्र बुखारी शनिवार सुबह बाइक से महरुआ जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

शनिवार सुबह भदोही जनपद के ज्ञानपुर निवासी शेषमणि (45) पुत्र सर्वजीत अंबेडकरनगर के बसखारी बाजार में सड़क पार करते समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी बसखारी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 

वहीं, जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर निवासी रामगोपाल (55) पुत्र जोखूलाल शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय बाजार के निकट ही पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी जलालपुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 

 

यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना अंतर्गत लालापुर गांव निवासी संजय (42) पुत्र जयकरन शुक्रवार देर शाम बाइक से जलालपुर से गांव जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


 

 

उधर, टांडा थाना अंतर्गत सुलेमपुर गांव निवासिनी सरिता (27) पत्नी सूर्या शनिवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed