{"_id":"62094ccfa26c6d50bf2f9d51","slug":"seven-injured-including-woman-in-vehicle-collision-ambedkar-nagar-news-lko6176869125","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर में महिला समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर में महिला समेत सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
बसखारी निवासी अनिल कुमार (32) रविवार को दोपहर बाइक से आलापुर जा रहा था। इसी दौरान शुकुलबाजार के निकट सामने से आ रही जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के पांडेय का पूरा निवासी लल्लू (45) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय बेवाना के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। भीटी निवासी आलोक कुमार (32) सुबह बाइक से गोशाईगंज जाते समय बाजार के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर निवासी अंजुम (36) सुबह बाइक से अहिरौली जाने के दौरान अन्नावां के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
बसखारी थाना क्षेत्र के मसड़ा निवासी गोविंद (65) सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सैदापुर बाजार के पास सड़क पार करने के दौरान नवानगर निवासी उमा देवी (30) बाइक की टक्कर से घायल हो गई। उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र में यादवनगर तिराहे से पहले सत्संग भवन के पास रविवार को कार व बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में आशागढ़ गांव निवासी बाइक सवार अजय कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।