{"_id":"572f77ed4f1c1bfc765cda1a","slug":"seven-injured-in-accident-two-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में सात जख्मी, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में सात जख्मी, दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 08 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति।
- फोटो : अमर उजाला
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
आंध्रप्रदेश के आलमपुरम निवासी लक्ष्मीनरायन (38) पुत्र शक्तिनरायन व उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद के पोखइया निवासी परवेज आलम (50) पुत्र मोहम्मद रफी शनिवार सुबह विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा आए हुए थे। वे दोनों शनिवार देर शाम बसखारी बाजार में सड़क पार कर रहे थे कि इसी दौरान उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दोनों को पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद लक्ष्मीनरायन को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, हंसवर थाना अंतर्गत हरसम्हार गांव निवासी रामप्रकाश (30) पुत्र जवाहिरलाल शनिवार देर शाम टांडा से बाइक से घर जाते समय गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बसखारी थाना अंतर्गत खेमपुर गांव निवासिनी मालती (40) पत्नी घिन्नूलाल शनिवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, मालीपुर थाना अंतर्गत हंसवर गांव निवासी प्रमोद (30) पुत्र श्रीराम शनिवार देर शाम बाइक से मालीपुर जाते समय बाजार के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, टांडा थाना अंतर्गत रामपुर कला गांव निवासी सूरज (20) पुत्र राममिलन रविवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय छज्जापुर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
उधर, जलालपुर थाना अंतर्गत जैनापुर गांव निवसी कपिलदेव (21) पुत्र संतराम शनिवार देर शाम बाइक से जलालपुर जाते समय बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।