{"_id":"6217db177d974d571b1f361e","slug":"setting-of-postal-in-evm-on-a-role-ambedkar-nagar-news-lko61928555","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम में मतपत्रों की सेटिंग तेज, डीएम ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम में मतपत्रों की सेटिंग तेज, डीएम ने लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर आगामी 3 मार्च को होने वाले मतदान को लेकर निर्वाचन कार्यालय में विधानसभावार ईवीएम में मतपत्रों की सेटिंग का कार्य बृहस्पतिवार का भी जारी रहा। कर्मचारियों ने अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम में मतपत्रों की सेटिंग की। इस बीच जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही जिम्मेदारों को समय रहते सभी जरूरी कार्य पूर्ण कर लिए जाने के निर्देश दिए।
कहा कि ईवीएम में मतपत्र की सेटिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। विधानसभा चुनाव में 2075 बूथ पर होने वाले मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन ने जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं। न सिर्फ मतदान केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं, बल्कि प्रतिदिन जिम्मेदारों के साथ बैठक कर जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन द्वारा जरूरी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
इसी क्रम में अब कलेक्ट्रेट परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम व वीवीपैट के विधानसभावार रेंडमाइजेशन व मतपत्रों की सेंटिंग का कार्य तेज कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को भी निर्वाचन कार्यालय में ईवीएम में मतपत्र की सेटिंग का कार्य हुआ। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए ईवीएम में मतपत्रों की सेटिंग की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर ईवीएम में मतपत्रों की सेटिंग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने इसमें लगे जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि समय रहते ईवीएम में मतपत्रों की सेटिंग का कार्य पूरी तरह से पूर्ण कर लिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।