{"_id":"69d2a37b94b0b9438304cd30","slug":"selection-of-athletes-for-athletics-competition-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-153742-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
Sun, 05 Apr 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में 24वीं उत्तर प्रदेश स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल रविवार को शहर के बीएन इंटर कॉलेज में हुआ।
ट्रायल में जिले भर के खिलाड़ियों ने भाग लिया और विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि अरविंद मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। 100 मीटर दौड़ में आयुष शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त कर टीम में जगह बनाई। 200 मीटर दौड़ में पीयूष का चयन हुआ। 400 मीटर दौड़ में सौरभ राज पहले स्थान पर रहे। पांच किलोमीटर दौड़ में जहीरूद्दीन ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चयन हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ और पैदल चाल में साक्षी(प्रथम) ने पहला स्थान प्राप्त किया।
गोला फेंक में साक्षी (द्वितीय) प्रथम स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में सिद्धि ने दूसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद के लिए सिद्धि का चयन हुआ। जिला सचिव सुधीर कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आठ और नौ अप्रैल को प्रयागराज स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।