{"_id":"69f78786448550c4330cc63e","slug":"seeing-the-groom-drunk-the-bride-broke-off-the-relationship-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-155613-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन ने तोड़ दिया रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन ने तोड़ दिया रिश्ता
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
आलापुर। क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब विदाई के वक्त दूल्हा शराब के नशे में धुत मिला। दुल्हन ने यह देखकर ससुराल जाने से साफ इन्कार कर दिया, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया गया।
क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी मिश्रीलाल ने अपनी पुत्री का विवाह जहांगीरगंज क्षेत्र के बिड़हर गांव निवासी सुरेंद्र के बेटे राजन के साथ तय किया था। शुक्रवार को बरात धूमधाम से गांव पहुंची और रातभर वैवाहिक रस्में संपन्न हुईं। शनिवार सुबह अचरधराई की रस्म के बाद विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दूल्हा फ्रेश होने की बात कहकर बाहर गया और कुछ देर बाद वापस लौटा। आरोप है कि लौटने पर वह शराब के नशे में था और लड़की पक्ष के लोगों से बहस करने लगा।
यह स्थिति देखकर दुल्हन ने नाराजगी जताते हुए ससुराल जाने से मना कर दिया और शादी तोड़ने का फैसला ले लिया। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास हुआ, लेकिन बात नहीं बनी और मामला थाने पहुंच गया। शनिवार को दिनभर चली बातचीत के बाद भी मामला नहीं बना और शादी टूट गई। अंततः दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट गए। थानाध्यक्ष रितेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद सुलझा लिया। दुल्हन ने ससुराल जाने से इन्कार कर दिया।