फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seeing the defeat, BJP came with the help of ED, CBI and Ram: Rajpal

हार देख ईडी, सीबीआई व राम के सहारे आई भाजपा : राजपाल

Wed, 31 Jan 2024 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Seeing the defeat, BJP came with the help of ED, CBI and Ram: Rajpal
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में पीडीए भारी सफलता हासिल करेगा। पीडीए ही प्रदेश से बीजेपी को उखाड़ फेंकेगा। यह बात पूर्व मंत्री व सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कही। वे बुधवार को अकबरपुर सर्किट हाउस में प्रेस से मुखातिब थे।
विज्ञापन

पीडीए पखवाड़े की जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा को जनता की नब्ज समझ में आ चुकी है। उसे पता है कि उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में में करारी हार होने वाली है। इसीलिए वह ईडी व सीबीआई के साथ ही भगवान राम का सहारा लेने को मजबूर हो गई है। पीडीए इस देश में नया प्रधानमंत्री देने को तैयार है।
विज्ञापन

कहा कि किसान छुट्टा पशुओं से होने वाले नुकसान से परेशान हैं। उन्होंने अंबेडकरनगर में सपा द्वारा अपने सरकार के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की चर्चा की। कहा कि पुलों से लेकर स्कूलों तथा सड़कों के निर्माण से लेकर बहुउद्देशीय लोहिया भवन की स्थापना कराई गई। भाजपा ने इस जिले के साथ सिर्फ छलावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है क्योंकि पूरे प्रदेश में सपा को व्यापक समर्थन मिल रहा है। अंबेडकरनगर की जनता ने भाजपा को पिछले विधानसभा चुनाव में करारा सबक सिखाया था। इस लोकसभा चुनाव में भी यहां की जनता सपा की जीत तय करेगी। हम लोग इंडिया गठबंधन के साथ-साथ पीडीए को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री व लोकसभा प्रत्याशी लालजी वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, प्रवक्ता राजितराम यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र निषाद, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव बालमुकुंद धुरिया, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed