{"_id":"64beb72134e7a7a3ba0b1376","slug":"secondary-schools-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-711-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मान्यता के बिना चल रहे 24 माध्यमिक विद्यालय होंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मान्यता के बिना चल रहे 24 माध्यमिक विद्यालय होंगे बंद
Mon, 24 Jul 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के चार ब्लॉक क्षेत्रों में 24 विद्यालय बिना मान्यता के चल रहे हैं। यह खुलासा माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष जांच अभियान में हुआ है। विभाग ने ऐसे विद्यालयों का संचालन बन करने के लिए उनके प्रबंध तंत्र को नोटिस जारी किया है। संचालन बंद नहीं करने पर एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी गई है।
जिले में सरकारी व मान्यता प्राप्त 378 माध्यमिक विद्यालय हैं। इसके अलावा बहुत से विद्यालय बिना मान्यता के माध्यमिक की कक्षाए चला रहे हैं। ऐसे विद्यालयों का संचालन बंद कराने के लिए बीते दिनों माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी नौ ब्लॉकों में जांच अभियान चलाया। इस जांच में चार ब्लॉक क्षेत्र में 24 विद्यालय ऐसे मिले जिनके पास मान्यता नहीं है। इसके बाद भी उनमें कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। कुछ लोग कोचिंग के नाम पर रजिट्रेशन कराकर विद्यालय चला रहे हैं।
दोबारा होगा औचक निरीक्षण
मान्यता के बिना संचालित विद्यालयों को नोटिस दी गई है। दोबारा औचक निरीक्षण किया जाएगा। संबंधित विद्यालयों में कक्षाएं चलती मिलने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
-गिरीश कुमार सिंह, डीआईओएस
इन विद्यालयों को नोटिस
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार लक्ष्य साइंस एकेडमी अढ़नपुर, टारगेट फाउंडेशन एकेडमी भीटी, जैनविया निस्वां इंटर कॉलेज नगपुर, श्याम किशोर लघु माध्यमिक विद्यालय वाजिदपुर, एसवीआर पब्लिक स्कूल वाजिदपुर, सरदार भगत सिंह जूनियर हाईस्कूल फतेहपुर मोहिबपुर, नेशनल इंटर कॉलेज पहितीपुर, आरजे कान्वेंट स्कूल गानेपुर आनंदनगर, एनजी ओरिएंटल पब्लिक स्कूल बरामदपुर जरियारी, एक्सीलेंट चिल्ड्रेन एकेडमी बरामदपुर जरियारी, श्रीदेव विद्यालय बरामदपुर जरियारी, केडी पब्लिक स्कूल आनंदनगर, रामनिहोर जूनियर बालिका विद्यालय रामपुर सकरवारी, संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल ताराखुर्द, रामजियावन यादव आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय सोनगांव, केशव उच्च शिक्षण संस्थान जुमनीपुर, विद्या साइंस कोचिंग केंद्र चनवा चौराहा, एसडीएन साइंस एकेडमी खड़हरा, आदर्श माण्टेसरी स्कूल मीरानपुर, रामसुमेर बाल मंदिर जूनियर हाईस्कूल यरकी, एसबीएन साइंस एकेडमी खड़हरा, माता विद्या देवी पब्लिक स्कूल दिघौटा, अवधराजी सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल जल्दीपुर, श्रीराम लखन मौर्य जूनियर हाईस्कूल नूरपुर कला को नोटिस दी गई है।