फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Scuffle between constable and information department employee, video goes viral

Ambedkar Nagar News: सिपाही और सूचना विभाग के कर्मचारी के बीच हाथापाई, वीडियो वायरल

Mon, 22 Sep 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 22 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Scuffle between constable and information department employee, video goes viral
.जिला अस्पताल में पुष्पेंद्र से पूछताछ करते कोतवाल श्रीनिवास पांडेय
अंबेडकरनगर। के हाजीनगर मोहल्ले में शनिवार रात सूचना विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी और सिपाही के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी को जांच सौंपी है और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात लगभग 11 बजे की है। गोरखपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार सूचना विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी हैं। अकबरपुर के हाजीनगर में पत्नी व बच्चे के साथ किराए पर रहते हैं। उनके बगल में प्रतापगढ़ निवासी सिपाही अरविंद सरोज कोतवाली में तैनात है। पुष्पेंद्र के मुताबिक सिपाही अरविंद अपने किराए के घर में केयरटेकर शोएब के संरक्षण में लड़कियों के साथ आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त था। शोरगुल से परेशान होकर मना करने पर, सिपाही व अन्य लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। उनकी पत्नी के साथ भी हाथापाई की गई। घटना के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं केयरटेकर शोएब की तहरीर के अनुसार पुष्पेंद्र शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर रहा था। उसने सिपाही अरविंद की खिड़की की जाली व अंबुज के घर में तोड़फोड़ की। मना करने पर भी उपद्रव करता रहा। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। वायरल वीडियो की भी जांच हो रही है। पूरे मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन



वायरल वीडियो से क्या दिखा
एक वायरल वीडियो में सिपाही अरविंद और पुष्पेंद्र के बीच धक्का-मुक्की व मारपीट होती दिख रही है। वीडियो में पुष्पेंद्र की पत्नी रोते हुए पति को छोड़ने की गुहार लगाती नजर आती है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी द्वारा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed