फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   science exhibition

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने दिखाया अपना हुनर

Sun, 08 Mar 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
science exhibition
अंबेडकरनगर। न्यू लाइट एकेडमी इंटर कॉलेज में बीते दिन विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें इंटर कॉलेज के अलावा न्यू लाइट नर्सरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने हाइड्रो एनर्जी व तंत्रिका कोशिकाओं की संरचना आदि से जुड़े मॉडलों का प्रदर्शन किया। न्यू लाइट इंटर कॉलेज एकेडमी को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रबंधक दिनेश प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया। छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि विज्ञान का क्षेत्र वृहद है। इसके माध्यम से मानव जीवन को कई ऐसी सुविधाएं मिली हैं जिससे वह दिन-प्रतिदिन प्रगति करता जा रहा है। इंटर कॉलेज व नर्सरी के छात्र-छात्राओं ने स्वनिर्मित हाइड्रो एनर्जी एवं तंत्रिका कोशिकाओं की संरचना आदि से संबंधित मॉडलों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं की इस कला का अवलोकन किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि छात्र-छात्राओं का प्रयास बेहद सकारात्मक रहा। इसी तरह से उन्हें और ज्यादा प्रेरित करने की जरूरत है। बाद में सीनियर वर्ग में न्यू लाइट इंटर कॉलेज एकेडमी को विजेता घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर न्यू लाइट नर्सरी स्कूल के कक्षा 11 के छात्र-छात्राएं रहे जबकि जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान कक्षा आठ की छात्र-छात्राओं ने प्राप्त किया। वहीं दूसरा स्थान हिंदी मीडियम न्यू लाइट एकेडमी को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइमरी वर्ग में कक्षा तीन के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रबंधक ने विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रदर्शनी में अभय, अतुल, श्रेयाशी, अमीषा, रंजीत, शिवांगी व आस्था आदि का प्रदर्शन बेहतर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed