फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Schools are also open in winter

ठंड में भी खुले रहे स्कूल

Sat, 23 Jan 2016 10:34 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Schools are also open in winter

कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। शनिवार की सुबह जब लोग सोकर उठे, तो चारों तरफ घना कोहरा नजर आया। इसके अलावा सर्द हवाएं भी सुबह से ही चलने लगीं। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से दो चार होना पड़ा। तमाम लोग हाड़कंपाऊ ठंड के चलते घरों से बाहर निकलने की हिम्मत ही नहीं जुटा पा रहे थे।

विज्ञापन


पूर्वाह्न तक कोहरे व सर्द हवा के चलते जिला मुख्यालय सहित जिले की छोटी बड़ी बाजारों में  सन्नाटा रहा। दोपहर बाद कोहरा छंटने पर धूप तो निकली, लेकिन अधिक तपिश न होने से ठंड में कोई कमीं नहीं आई। उधर कड़ाके की ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के विद्यालय अवकाश की घोषणा के बाद भी खुले रहे।
विज्ञापन


इससे संबंधित विद्यालय के छात्र छात्राओं को ठिठुरते हुए स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। अभिभावक अनुराग श्रीवास्तव, अजय कुमार, राहुल व अनूप गुप्ता ने कहा कि प्रशासन को इसका सख्ती से पालन कराना चाहिए। ऐसे विद्यालयों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड के बाद भी प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी थी। नतीजा यह हुआ कि लोग ठंड से बचने के लिए स्वयं अलाव की व्यवस्था करते नजर आए। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह लोग अलाव तापते दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed