फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   School girls will hold rally, street street plays

स्कूली बालिकाएं निकालेंगी रैली, होंगे नुक्कड़ नाटक

Sat, 06 Mar 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
School girls will hold rally, street street plays
अंबेडकरनगर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान के लिए संचालित ‘मिशन शक्ति’ के तहत 8 मार्च का दिन जिले में विशेष त्यौहार के रूप में मनाया जाएगा। कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा, इसके लिए सभी को आवश्यक तैयारी समय रहते पूरी करनी होगी। शनिवार को डीएम सैमुअल पॉल एन ने कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर से 8 मार्च को सुबह 11 बजे महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पटेलनगर चौराहे तक स्कूली बालिकाओं द्वारा रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

लोहिया भवन में 8 मार्च को बालिकाओं द्वारा प्रदर्शनी, रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक एवं अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। छात्राओं को जागरूक करने के लिए विशेष महिलाओं जैसे मदर टेरेसा, लता मंगेशकर, झांसी की रानी, सरोजनी नायडू के बारे में संक्षिप्त वीडियो का प्रसारण स्क्रीन पर किए जाने का भी निर्देश दिया। मिशन शक्ति के तहत महिला जन सुनवाई एवं जागरूकता चौपाल, गोष्ठी का कार्यक्रम सभी तहसीलों एवं ब्लाकों पर आयोजित कराए जाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

अवसर पर जनपद के विद्यालयों में बालिकाओं को बाल विवाह, सामाजिक कुप्रथा, कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा, दहेज विरोधी कानून व पाक्सो एक्ट पर विशेष पोस्टर प्रतियोगिता किया जाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ घनश्याम मीणा, डीआईओएस रवीन्द्र सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह, ईओ सुरेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed