{"_id":"616c6c91395be3552313572c","slug":"scheduled-caste-reservation-will-be-given-to-nishad-society-ambedkar-nagar-news-lko6004466153","type":"story","status":"publish","title_hn":"निषाद समाज को दिलाएंगे अनुसूचित जाति का आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निषाद समाज को दिलाएंगे अनुसूचित जाति का आरक्षण
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के गोविन्दसाहब में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते बिहार सरकार के पशुधन एवं मत्स?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर। निषाद जातियों को एससी आरक्षण व उनका वाजिब हक दिलाना ही पार्टी का मूल उद्देश्य है। भाजपा सरकार ने यदि आरक्षण का राजपत्र जारी कर दिया तो पार्टी बिना शर्त समर्थन देगी, अन्यथा पार्टी अपने दम पर प्रदेश की 169 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह बातें रविवार को आलापुर विधानसभा क्षेत्र के गोविंद साहब मेला परिसर में आयोजित निषाद आरक्षण अधिकार सामाजिक न्याय रैली में वीआईपी के संस्थापक व बिहार सरकार में पशुधन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश साहनी ने कहीं।
विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक व बिहार सरकार के मंत्री मुकेश साहनी ने आलापुर विधानसभा क्षेत्र के गोविंद साहब में रैली को संबोधित किया। वह हेलीकॉप्टर से यहां रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। मुख्य अतिथि मुकेश साहनी ने निषाद समाज की समस्याओं व निराकरण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। कहा कि पार्टी निषाद समाज को एससी का आरक्षण दिलाने के लिए संघर्षरत है। सरकारों पर लगातार दबाव भी बनाया जा रहा है। ऐसे में यदि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले यदि सरकार आरक्षण का राजपत्र जारी कर देती है तो वीआईपी बगैर शर्त समर्थन देगी।
कहा कि यदि निषाद समाज को एससी आरक्षण नहीं तो गठबंधन भी नहीं होगा। कहा कि केंद्र सरकार यूपी, बिहार, झारखंड के मल्लाह, केवट, बिंद, बेलदार, धीवर, कश्यप, रैकवार, नोनिया, गोड़िया, चाईं, तियर को अनुसूचित जाति का दर्जा व परंपरागत पुश्तैनी पेशेवर निषाद, मछुआ समुदाय को बालू, मोरंग खनन व मत्स्य पालन पट्टा का अधिकार दे तो पार्टी इसके लिए सरकार के साथ खड़ी रहेगी। प्रदेश अध्यक्ष लौटनराम निषाद ने भी निषाद समाज के हितों को प्रमुखता से उठाया और समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजाराम बिंद, राष्ट्रीय सचिव श्रीराम वर्मा, संतोष साहनी, जिलाध्यक्ष जैसराम निषाद आदि मौजूद रहे।