{"_id":"679a669cb0de842ca905dada","slug":"scam-in-development-works-in-ajmalpur-gram-panchayat-members-angry-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-128649-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अजमलपुर में विकास कार्यों में घपला, भड़के ग्राम पंचायत सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अजमलपुर में विकास कार्यों में घपला, भड़के ग्राम पंचायत सदस्य
Wed, 29 Jan 2025 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अजमलपुर गांव के ग्राम पंचायत सदस्यों ने बुधवार को गांव में विकास कार्यो के नाम पर किए गए घपले को उठाया। हंगामा करते हुए ग्राम पंचायत सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जांच कराकर घपला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
ग्राम पंचायत सदस्य बजरंगी, छोटेलाल, संगीता, आरती, सरोजा, अंजू यादव, गीता, कमलेश कुमार ने डीएम को दिए गए पत्र में बताया कि ग्राम प्रधान तथा सचिव ने पंचायत भवन के मरम्मत कार्य कराने के नाम पर धन हड़प लिया। फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरा, शौचालय, दरी, प्लास्टिक, कुर्सी, प्रिंटर, पंखा, अलमारी के मरम्मत कार्य कराने के नाम पर भी धन डकार लिया है। आंगनबाड़ी केंद्र के कार्य को पूर्ण दिखाकर स्ट्रीट लाइट आदि कार्य किए बगैर पैसा निकाल कर प्रधान सचिव ने बंदरबांट कर लिया। यह सभी भुगतान ई-ग्राम स्वराज पर ऑनलाइन शो कर रहा है। ग्राम पंचायत सदस्यों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।