फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sarita resigns from the post of Kshetra Panchayat member

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद से सरिता ने दिया त्यागपत्र

Tue, 01 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sarita resigns from the post of Kshetra Panchayat member
जलालपुर। विकास खंड जलालपुर अंतर्गत ग्रामसभा सकरा यूसुफपुर की नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता देवी ने अपना त्यागपत्र उप जिलाधिकारी को सौंप दिया। इसमें दर्शाया गया कि वे क्षेत्र पंचायत का कार्य देखने में असमर्थ हैं। इसी के चलते वे त्यागपत्र दे रही हैं।
विज्ञापन

ग्राम सभा सकरा यूसुफपुर की वार्ड नंबर आठ से सरिता देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुई थीं। इस बीच मंगलवार को सरिता देवी ने अपना त्यागपत्र एसडीएम को सौंप कर सभी को चौंका दिया। हालांकि सरिता ने व्यक्तिगत समस्याओं का हवाला देकर क्षेत्र पंचायत का कार्य देखने में असमर्थता जाहिर की है। उनका कहना है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य का कार्य देखने में असमर्थ हैं। इसी के चलते उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दिया है।
विज्ञापन

उधर, सरिता के त्यागपत्र ने ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव की सरगर्मियाें को हवा दे दी है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। उप जिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि सरिता देवी का त्यागपत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed