{"_id":"605a27648ebc3e8d1853cd4f","slug":"salute-the-immortal-martyrs-on-sacrifice-day-ambedkar-nagar-news-lko571059633","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदान दिवस पर अमर शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदान दिवस पर अमर शहीदों को किया नमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अमर शहीद सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के बलिदान दिवस पर कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों ने उन्हें नमन किया। गोष्ठी व बैठकों में लोगों ने देश की आजादी के इन दीवानों के आदर्शों पर चर्चा करने के साथ ही उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि किसी देश की एकता व अखंडता उस देश के युवाओं व नागरिकों पर टिकी होती है। युवाओं को अमर शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने देश की सुरक्षा व अखंडता के लिए हमेशा तत्पर रहना होगा।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर बलिदान दिवस के मौके पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को याद किया गया। जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा समेत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया। जिलाध्यक्ष ने युवाओं से अमर शहीदों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. विजयशंकर तिवारी, वर्कर्स कमेटी के जिलाध्यक्ष रवीश शुक्ल, जिला प्रवक्ता अवधेश मिश्र, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा आदि ने शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। कहा कि देश कभी इन शहीदों को नहीं भुला सकता।
उधर, जन विकास केंद्र भितरीडीह में सचिव गायत्री के नेतृत्व में बलिदान दिवस मनाया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जन शिक्षण केंद्र व नारी संघ ने बलिदान दिवस के मौके पर भदोही गांव में गोष्ठी का आयोजन कर शहीदों को याद किया। सामाजिक कार्यकर्ता हेमलता ने सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शंभूनाथ, सरोज, शीला, कंचन, इसलावती आदि मौजूद रहीं। दलित लिबरेशन फ्रंट के तत्वावधान में खेमापुर स्थित कैंप कार्यालय पर फिरतूराम की अध्यक्षता में देश के शहीदों को याद किया गया। इस मौके पर डॉ. ज्ञान प्रकाश, कालीप्रसाद, श्रीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
टांडा में कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व जिला महासचिव सैय्यद एहसान अहमद की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य शकील अहमद अंसारी ने अमर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि देश कभी इन रणबाकुंरों का कर्ज नहीं चुका पाएगा। देश को आजाद कराने के लिए इन वीर सपूतों ने जो कुर्बानी दी है, उसे भुलाया नहीं जा सकता। ब्लॉक अध्यक्ष जोखन सिंह, कुलदीप उपाध्याय, जयंत मिश्र, फिरोज खान, रफीक राईन व शिवलाल आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं, मुबारकपुर मोहल्ले में व्यापारी नेता मदनलाल गुप्त के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर मनोज यादव, पिंटू जायसवाल, मनीष जायसवाल, सजनलाल, रामबाबू मोदनवाल आदि मौजूद रहे।