फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sakshi, Swati, Priyanka and Anshika top

साक्षी, स्वाति, प्रियंका व अंशिका अव्वल

Sat, 19 Feb 2022 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sakshi, Swati, Priyanka and Anshika top
अंबेडकरनगर। रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें वनस्पति विज्ञान, गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान विषय से जुड़ी छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के जरिए छात्राओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्या शेफाली सिंह की देखरेख में रमाबाई पीजी कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्राचार्या ने छात्राओं को प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का आह्वान किया। कहा कि इससे छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखने में आसानी होती है। महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के अंतर्गत डॉ. विजय प्रकाश सिंह के संयोजन में कोविड से सुरक्षित रहने के उपाय विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें साक्षी मिश्रा ने प्रथम, महिमा यादव ने द्वितीय व माधवी सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

गृह विज्ञान परिषद द्वारा होली कार्ड मेकिंग एवं परंपरागत कढ़ाई प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। होली कार्ड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्वाति मौर्य, द्वितीय स्थान शाइस्ता, तृतीय स्थान लाइवा नूर ने प्राप्त किया। कढ़ाई प्रतियोगिता में प्रियंका को प्रथम, ज्योति मौर्या को द्वितीय व सुषमा पाल को तृतीय स्थान मिला। राजनीति विज्ञान विभाग ने विजयलक्ष्मी यादव के संयोजन में भारतीय लोकतंत्र में मतदान व्यवहार विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम स्थान अंशिका पांडेय, द्वितीय स्थान आंचल तिवारी व तृतीय स्थान रागिनी शर्मा को मिला। निर्णायक की भूमिका डॉ. अतुल कुमार कनौजिया, रवींद्र कुमार वर्मा, सीता पांडेय, सतीश कुमार उपाध्याय ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed