फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sadhu's meeting with Brij Bhushan increased political stir

बृजभूषण से साधू की मुलाकात ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

Mon, 31 May 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sadhu's meeting with Brij Bhushan increased political stir
अंबेडकरनगर। बसपा से बगावत कर निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए साधू वर्मा की कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह से सोमवार को हुई मुलाकात ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मी अचानक बढ़ा दी। इसमें जिले के कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी शामिल रहे।
विज्ञापन

माना गया कि बाहुबली सांसद से मुलाकात के बाद बीजेपी से टिकट की मांग कर रहे अन्य दावेदारों पर असर पड़ेगा। इसकी चर्चा भी जोर-शोर से शुरू हो गई। हालांकि जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र पाल को अध्यक्ष पद का टिकट दिलाने की कोशिश में जुटे पूर्व ब्लॉक प्रमुख माफिया अजय सिंह सिपाही ने सोशल मीडिया पर अपनी और पूर्वांचल के बाहुबली धनंजय सिंह के साथ फोटो डाल दी। कयास लगाए गए कि इस फोटो के माध्यम से संदेश देने की कोशिश की गई कि टिकट पाने की दौड़ में अमरेंद्र मजबूती से बने रहेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन इसकी सरगर्मी बढ़ गई है। सबसे ज्यादा रोचक जंग 41 सदस्यीय जिला पंचायत में भाजपा के भीतर देखने को मिल रही, जिसके सिर्फ 2 सदस्य निर्वाचित हुए थे। सुगबुगाहट के बीच सोमवार को जिले की राजनीति में तब अचानक हलचल बढ़ गई, जब जिला पंचायत सदस्य साधू वर्मा की कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात की फोटो वायरल होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुआ यह कि बसपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ कर जीतने वाले साधू वर्मा को लेकर राष्ट्रीय कार्य परिषद के पूर्व सदस्य रमाशंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह और जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू सोमवार को गोंडा जनपद के तरबगंज स्थित सांसद बृजभूषण के आवास पहुंच गए। जिले से गए भाजपा नेताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए साधू वर्मा के नाम का प्रस्ताव करते हुए कहा कि उन्हें जिला पंचायत का लंबा अनुभव है। तीसरी बार वे सदस्य निर्वाचित हुए हैं। बेदाग छवि का हवाला भी दिया गया।

सांसद ने कहा कि जीत तय करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। टिकट की बात ऊपर तक पहुंचाई जाएगी। रमाशंकर सिंह ने बताया कि इससे पहले वरिष्ठ नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी और पूर्व विधायक त्रिवेणी राम भी साधू को टिकट दिए जाने की बात रख चुके हैं। सोमवार को यह मुलाकात सामने आने के बाद बीजेपी के दूसरे खेमे को झटका लगने की खबर सोशल मीडिया पर चलने लगी। हालांकि अमरेंद्र पाल के लिए पैरवी कर रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख माफिया अजय सिंह सिपाही चुप रहने की बजाय आगे आ गए। उन्होंने पूर्वांचल के बाहुबली धनंजय सिंह के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। इससे यह संदेश निकाला गया कि अमरेंद्र टिकट की दौड़ से पीछे हटने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed