फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   rural fierce against Illegal possession

अवैध कब्जे से भड़के ग्रामीण

Mon, 11 Apr 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 11 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
rural fierce against Illegal possession
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में मदरसे पर अवैध कब्जा करने के विरोध में प्रदर्शन करते कलुआ कौरा के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

अकबरपुर तहसील क्षेत्र के कलुआ कौरा गांव से आए ग्रामीणों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि एक व्यक्ति द्वारा गांव में स्थित मदरसे की भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बाद में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध कब्जा रोके जाने की मांग की।

विज्ञापन

 
सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंच कलुआ कौरा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में शिक्षण व्यवस्था की मुश्किलों को देखते हुए गांव की उमत्तुल निशा पत्नी रियासत ने लगभग एक दशक पहले मदरसे के नाम पर भूमि दान किया था।
विज्ञापन


उक्त भूमि पर ग्रामीणों के सहयोग से मदरसे का संचालन भी हो रहा था। बीते कुछ दिनों से गांव के एक व्यक्ति द्वारा मदरसे की भूमि पर अपना निजी कब्जा जमाने का प्रयास किया जा रहा है। मदरसे का नाम बदलकर दूसरा नाम रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उक्त भूमि का बैनामा भी दूसरे के नाम कराने की साजिश चल रही है। गांव के मोहम्मद मोहसिन, वहीद, नसीर, आमिर, दिलशान व सगीर आदि ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तत्काल अवैध कब्जा रोके जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed