{"_id":"66fc49d243939917490fea76","slug":"rs-50000-snatched-from-retired-teacher-one-arrested-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-122161-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सेवानिवृत्त शिक्षक से 50 हजार छीने, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सेवानिवृत्त शिक्षक से 50 हजार छीने, एक गिरफ्तार
Wed, 02 Oct 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के जलालपुर रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से पैसे निकालकर बाहर निकले सेवानिवृत्त शिक्षक से उचक्कों ने 50 हजार रुपये छीन लिए। हल्ला गुहार मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि उसके साथी फरार होने में सफल रहे।
बसखारी थाना क्षेत्र के हरैया रामदीन सिंह पुरवा निवासी मानिक चंद्र चौधरी मंगलवार को बैंक ऑफ बड़ौदा से दो लाख रुपये निकाल कर बाहर निकले। इसी बीच एक उचक्के ने मानिकचंद को धक्का दे दिया। इससे वह लड़खड़ा गए। इसका फायदा उठाकर उसके दो अन्य साथी मानिकचंद्र की जेब से 50 हजार रुपये छीनकर जलालपुर की तरफ जबकि एक बदमाश चौराहे की तरफ भागने लगा। मानिकचंद ने चौराहे की तरफ भाग रहे आरोपी का पीछा करते हुए गुहार लगा दी। इस पर वहां मौजूद पुलिस व लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जलालपुर थाने के शाहपुर लोना निवासी करिया के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।