फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   roadways buses damaged, traveling in private bus

रोडवेज बसं खटारा, प्राइवेट में सफर करने की लाचारी

Wed, 26 Oct 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 26 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
roadways buses damaged, traveling in private bus
अकबरपुर डीपो के बेड़े में इस तरह शामिल हैं खटारा बसें। - फोटो : अमर उजाला

प्रकाश पर्व निकट आने के साथ ही लोगों ने अपने-अपने घरों का रुख करना शुरू  कर दिया है। यात्रियों की संख्या बढने के बावजूद उन्हें सुचारु तरीके से  गंतव्य तक पहुंचाने को लेकर परिवहन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। ऐसे में यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेने के लिए  मजबूर होना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


पर्व के मद्देनजर यात्रियों की संख्या में वृद्धि के  बावजूद परिवहन विभाग गंभीर नहीं हो पा रहा है। यात्रियों के हित को लेकर  विभागीय अधिकारी कितना गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि  अकबरपुर डिपो में कुल 52 बसों का बेड़ा है। इसमें दो बसें बुरी तरह  क्षतिग्रस्त हैं, जिन्हें ठीक करने के लिए फैजाबाद डिपो भेजा गया है।
विज्ञापन


 पांच  बसें नीलामी सीमा अर्थात 10 लाख किमी की दूरी तय कर चुकी हैं तो 20 बसें  ऐसी हैं, जो नीलामी सीमा के निकट है। ऐसे में यह बसें लंबी दूरी तय करने के  दौरान जहां तहां खड़ी हो जाया करती हैं। इससे अक्सर यात्रियों को विभिन्न  प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इतना ही नहीं, जो  बसें सड़क पर दौड़ भी रही हैं, उनमें से ज्यादातर के शीशे टूटे हुए हैं तो  दो दर्जन से अधिक बसें ऐसी हैं, जिनकी सीटें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। कुछ में तो सीटें ही नदारद हैं। बसों में यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध  कराए जाने की मांग यात्रियों द्वारा समय समय पर की जाती हैं, लेकिन कभी इसे  लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जाती।


एआरएम दयाशंकर सिंह ने बताया कि यात्रियों  की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही हैं। बताया कि बसों की संख्या  तो नहीं बढ़ाई गई है, लेकिन जो बसें हैं, उन्हें ठीक कराकर सड़क पर उतारा  जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed