फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Road jammed by keeping dead body, raised demand for compensation

शव रखकर रास्ता जाम, उठाई मुआवजे की मांग

Tue, 18 Oct 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Road jammed by keeping dead body, raised demand for compensation
अंबेडकरनगर के अकबरपुर मालीपुर सड़क पर जाम लगाए ग्रामीणों को समझाते सीओ।-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर (अंबेडकरगर)। जीप की टक्कर से हुई दो मजदूरों की मौत के मामले में नाराज लोगों ने मंगलवार को हाजीपुर मोड़ के पास अकबरपुर मालीपुर मार्ग पर एक मृतक का शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक के परिजन मुआवजा दिलाने के साथ ही दोषी वाहन चालक पर त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के इस विरोध प्रदर्शन से करीब दो घंटे तक पूरा रास्ता जाम रहा। हंगामे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम जलालपुर व सीओ ने नाराज लोगों को भरोसा दिलाया कि पीड़ित के परिवार को प्रशासन की तरफ से उचित मुआवजा दिलवाने के साथ ही दोषी चालक के खिलाफ भी शीघ्र कार्रवाई होगी। इसके बाद ही विरोध प्रदर्शन खत्म कर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

बीते रविवार को मालीपुर थाना क्षेत्र के गानेपुर निवासी रामनयन (55), शैलेद्र (24) व अजय कुमार (35) एक बाइक से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। उनकी बाइक जब गांव के निकट स्थित गैस एजेंसी के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार जीप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रामनयन ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि शैलेंद्र व अजय गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद अजय व शैलेंद्र को ट्रामा सेंट्रल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में शैलेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल अजय की हालत भी गंभीर बनी है। सोमवार को देर रात पोस्टमार्टम के बाद दोनों मृतक के शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंपे गए थे। मंगलवार को मृतक शैलेंद्र के परिजन ग्रामीणों के साथ उसका शव लेकर अकबरपुर मालीपुर मार्ग के हाजीपुर मोड़ के पास पहुंचे और मुआवजे व दोषी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

मौके पर पहुंचे मालीपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने नाराज लोगों को समझा बुझा कर जाम खत्म कराने का प्रयास किया लेकिन आक्रोशित ग्रामीण आला अफसरों की बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसकी जानकारी के बाद एसडीएम जलालपुर हरिशंकर लाल व सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को प्रशासन की तरफ से उचित मदद दिलवाने के साथ ही दोषी को जल्द ही गिरफ्तार कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ही नाराज लोगों ने करीब दो घंटे बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाकर अपना विरोध प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed