{"_id":"5e6523f08ebc3eebc432a862","slug":"road-accident-ambedkar-nagar-news-lko5127776109","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉयर फटने से अनियंत्रित हुई बस, साइकिल सवार अज्ञात युवक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉयर फटने से अनियंत्रित हुई बस, साइकिल सवार अज्ञात युवक को रौंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत कुर्कीबाजार के निकट रविवार अपराह्न एक ट्रक का टॉयर फटने से वह अनियंत्रित हो गया। जब तक चालक उसे संभालता, उसने उधर से गुजर रहे साइकिल सवार अज्ञात युवक को रौंद दिया। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक-खलासी वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक को अकबरपुर कोतवाली ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार अपराह्न आजमगढ़ से अकबरपुर आ रहे ट्रक का अगला पहिया सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार के निकट जोरदार आवाज के साथ फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। चालक ने ट्रक को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन जब तक वह उसे नियंत्रित करता, ट्रक ने उधर से गुजर रहे साइकिल सवार अज्ञात युवक को रौंद दिया।
युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक व खलासी ट्रक छोड़कर भाग खड़े हुए। बाद में पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सम्मनपुर ने बताया कि शव का चेहरा बुरी तरह कुचल गया है। इससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।