{"_id":"69667ed84a475958e7092471","slug":"ro-water-plants-to-be-installed-in-10-pm-shri-schools-at-a-cost-of-rs-5-lakh-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-148740-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पांच लाख से लगेंगे 10 पीएमश्री विद्यालयों में आरओ वाटर प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पांच लाख से लगेंगे 10 पीएमश्री विद्यालयों में आरओ वाटर प्लांट
Tue, 13 Jan 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर स्थित पीएम श्री विद्यालय उमरपुर।-
अंबेडकरनगर। पीएमश्री विद्यालयों में अब विद्यार्थियों को स्वच्छ पानी मिलेगा। इसके लिए 20 पीएमश्री विद्यालयों में से 10 को चिह्नित किया गया है। इन विद्यालयों में जंग रोधी स्टील टंकी और आरओ प्लांट लगेगा। शासन ने प्रति विद्यालय 50 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं।
पहले चरण में पीएमश्री अकबरपुर के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरपुर, बसखारी के बनियानी, भीटी के बसोहरी, भियांव के जमीन सूरजुपुर, जहांगीरगंज के अहिरौली रानीमऊ, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय जलालपुर व सोनगांव, कटेहरी के लोहरा बरामदपुर, रामनगर के लखनपट्टी, टांडा के सूरापुर चयनित किए गए हैं। इन विद्यालयों में स्टील की जंग-रोधी 180 लीटर क्षमता वाली टंकी लगाई जाएगी। साथ ही आरओ सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा, जिससे बच्चों को पूरी तरह शुद्ध और सुरक्षित पानी मिल सकेगा। डीसी निर्माण विकास चौधरी ने बताया कि बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नलों को चाइल्ड फ्रेंडली बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि छोटे बच्चे आसानी से पानी ले सकें। यूनिट स्थापना का कार्य 15 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रथम किस्त जारी हो चुकी है।
कार्ययोजना है तैयार
इस परियोजना के लिए प्रथम किस्त जारी हो चुकी है और कार्ययोजना तैयार है। चयनित विद्यालयों में बच्चों को शुद्ध और सुरक्षित पानी मिल सकेगा।
- शैलेश कुमार पटेल, बीएसए