{"_id":"66a52fab964d4dc0a906c89f","slug":"ritesh-and-vishal-dominate-in-swimming-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-118754-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तैराकी में रितेश व विशाल का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तैराकी में रितेश व विशाल का दबदबा
Sat, 27 Jul 2024 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
एकलव्य स्टेडियम में तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को एकलव्य स्टेडियम स्थित तरणताल में किया गया। इसमें 14 ,17 व 19 वर्ष के तैराकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा के रितेश व एचटी इंटर कॉलेज के विशाल का दबदबा रहा। अब चयनित खिलाड़ी अयोध्या में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी इस बार एचटी इंटर कॉलेज टांडा को दी गई थी। जिला क्रीड़ा सचिव अजीत सिंह ने बताया की शनिवार को एकलव्य स्टेडियम के तरणताल में 17 वर्ष और 19 वर्ष तैराकी की प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा के रितेश 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी की प्रतियोगिता में प्रथम रहे। एचटी इंटर कॉलेज के विशाल यादव 50 मीटर, 100 मीटर फ्री स्टाइल और बैक स्ट्रोक तैराकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे।
जिला प्रतियोगिता के दौरान अंडर 14 आयु वर्ग के तैराक खिलाड़ी आनंद, दीपक, विवेक, प्रेमचंद, उत्कर्ष, शिवम, वीरेंद्र यादव, शुभम कश्यप, अंश मांझी, आकाश यादव, समेत अन्य ने प्रतिभाग किया। इस दौरान व्यायाम शिक्षक वीरेश कुमार, प्रबुद्ध सिंह, पवन चौरसिया, आनंद प्रकाश सिंह और जावेद खान, वीरेंद्र कुमार, शशिकांत मौजूद रहे। बताया कि जनपद से चयनित खिलाड़ी अयोध्या में आगामी दिनों में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन करेंगे।