{"_id":"b2c2fdde7c8d3e58ffc10e316ef7196c","slug":"riport-file-after-one-and-half-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह बाद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह बाद केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन मई को पुंथर मौहरिया गांव में नाली निर्माण को लेकर मोहम्मद कलीम व रंगीलाल के बीच विवाद हो गया था। आरोप के मुताबिक विपक्षियों ने एकजुट होकर मोहम्मद कलीम के घर धावा बोलकर न सिर्फ तोड़फोड़ की थी, वरन जो भी सामने आया, उसकी जमकर पिटाई की थी।
विज्ञापन
आरोप था कि कलीम की पत्नी के गले से हमलावरों ने सोने की चेन भी छीन ली थी। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था। इस पर पीड़ित कलीम लगातार उच्चाधिकारियों के दरवाजे खटखटा रहा था। इस बीच उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को तहरीर के आधार पर रंगीलाल व अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन