{"_id":"626ae16a91e8760864424dfd","slug":"rigging-in-development-works-case-against-three-including-principal-and-secretary-ambedkar-nagar-news-lko6282906121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कास कार्यों में धांधली, प्रधान व सचिव समेत तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कास कार्यों में धांधली, प्रधान व सचिव समेत तीन पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भीटी विकास खंड के परवरभारी गांव में विकास कार्यों के नाम पर की गई धांधली में एडीओ पंचायत भीटी ने ग्राम प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक के विरुद्ध केस दर्ज करा दिया। बीते दिनों गांव निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी थी। इसकी जांच की गई तो निर्माण में धांधली पायी गई। इसके बाद अब एडीओ पंचायत की तहरीर पर भीटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
बीते दिनों एक ग्रामीण ने शिकायत दर्ज करायी थी कि परवरभारी गांव में विकास कार्यों के नाम पर धांधली की गई है। डीएम के निर्देश पर उपायुक्त स्वत: रोजगार आरबी यादव ने मामले की जांच की। इसमें पाया गया कि निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। निर्माण में जिन सामानों का प्रयोग भी नहीं किया गया था, उसके भी नाम पर भुगतान ले लिया गया था। जांच के दौरान न सिर्फ स्थलीय सत्यापन किया गया वरन कई लोगों के बयान भी दर्ज किए गए। जांच अधिकारी ने बाद में अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी थी। डीएम ने प्रकरण में केस दर्ज कराने का निर्देश दे दिया।
इस बीच एडीओ पंचायत भीटी हरिनरायण ने भीटी थाने में तहरीर दी। इसमें केस दर्ज करने का अनुरोध किया गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने परवरभारी के ग्राम प्रधान रोहित यादव, तकनीकी सहायक सुरेश उपाध्याय व ग्राम पंचायत सचिव सुशील शाह के विरुद्ध धांधली का केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। जांच छानबीन के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।