{"_id":"99cd66ba61bd0fb52ccbd8b6d0faf93f","slug":"rigging-in-cemetery-boundrivol-scheme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान बाउंड्रीवॉल योजना में धांधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान बाउंड्रीवॉल योजना में धांधली
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर तहसील के विजयगांव में निर्माणाधीन कब्रिस्तान बाउंड्रीवाल के निर्माण में मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया था। इसकी शिकायत भी संबंधित विभाग के अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक न तो जांच कराई जा सकी और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई।
प्रदेश में सपा की सरकार के गठन के बाद से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कब्रिस्तान बाउंड्रीवॉल निर्माण योजना का शुभारंभ किया था। जिले में भी योजना के तहत बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। शुरुआत से ही इसके निर्माण में मनमानी की शिकायतें आने लगीं।
कभी धनाभाव के कारण बाधा आई तो कभी मानकों की अनदेखी की शिकायतें आने लगीं। कहीं विवाद के चलते कार्य ठप हो गया, तो कहीं किसी अन्य कारण से। निर्माण संबंधी तमाम शिकायतों के बाद भी अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
वर्ष 2013-14 में अकबरपुर बलॉक के विजयगांव में बाउंड्रीवॉल निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस को सौंपी गई थी। 7 लाख 21 हजार रुपये की लागत से बनने वाली वाउंड्रीवॉल के निर्माण में शुरुआत से ही मानक की अनदेखी की शिकायतें आने लगीं।
ग्रामीणों ने प्रभारी जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को पत्र भेजकर घटिया निर्माण की शिकायत भी की थी। इसके बाद भी अब तक कोई कदम नहीं उठाया जा सका। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वर्ष 2013-14 में ही जलालपुर ब्लॉक के जौकाबाद कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल पूर्ण कराए बिना भुगतान करा लिया गया था।